शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल आज, यहां से खरीदें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jul 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 4 goes to sale via Flipkart and Mi.com
Redmi note 4

    शाओमी का डिमांडिंग स्मार्टफोन रेडमी नोट 4  की आज सेल है। फोन की बिक्री बुधवार को फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से होगी। फोन के तीनों वेरियंट को इन दोनों वेबसाइट्स से दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें शाओमी के कई स्मार्टफोन को एंड्रॉयड नूगट 7.0 अपडेट मिलने की बात कही गई है, लेकिन उस लिस्ट में रेडमी नोट 4 का नाम नहीं है।

    शाओमी रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन

    Redmi note 4
    Redmi note 4

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सबसे पहले यह सस्ता फोन है। कम दाम वाले इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दो दिन तक चलने वाली 4100 एमएएच की दमदार बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें