शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल आज, यह है भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Jul 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 4 goes to sale via flipkart and mi.com today
Redmi note 4

    भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 4 आज सेल के लिए है। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से होगी। सेल में रेडमी नोट 4 के 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वाले तीनों वेरियंट बिकेंगे। फोन डार्क ग्रे, गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है।

    शाओमी रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    रेडमी नोट 4
    रेडमी नोट 4 - फोटो : bgr

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    फोन के साथ फ्लिपकार्ट बायबैक गारंटी ऑफर भी दे रहा है। इसके तहत 6-8 महीने पुराने फोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज के साथ नया फोन खरीदने पर 4,000 रुपये का कैशबैक और 9-12 महीने के बीच खरीदने पर 3,200 रुपया कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के लिए 199 रुपये फोन की कीमत के अलावा देना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें