Xiaomi Redmi 9 की भारत में शुरू हुई बिक्री, 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में ले जाएं घर

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Mon, 31 Aug 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 9 will start selling at Amazon and Mi stores from 12 noon today.
Xiaomi Redmi 9 - फोटो : mi.com

    Xiaomi ने हाल ही में अपने Redmi 9 को भारत में लॉन्च किया था। आज दोपहर 12 बजे से इसकी बिक्री शुरू हो शुरू हो गई है। ग्राहक अब इस स्मार्टफोन को अमेजन (Amazon), Mi.com, Mi होम स्टोर्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा और कड़ा मुकाबला Realme C15 से है। बता दें कि कंपनी ने इसे 4GB/64GB और 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। Xiaomi ने अपने Redmi 9 को भारतीय बाजार में स्काई ब्लू, स्पोर्टी ऑरेंज और कार्बन ब्लैक कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है।

    कीमत

    Xiaomi Redmi 9 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 4GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    Xiaomi Redmi 9
    Xiaomi Redmi 9 - फोटो : mi.com

    कैसा है डिस्प्ले?

    Redmi 9 में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके टॉप पर वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रोसेसर

    परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi 9 में पावर के लिए मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है।

    रैम और स्टोरेज

    Redmi 9 में 4GB का RAM और 64GB/128GB स्टोरेज मिलता है। यूजर्स इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

    ऑपरेटिंग सिस्टम

    Redmi 9 गूगल के लेटेस्ट Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Redmi 9 अपने MIUI 12 इंटरफेज पर काम करता है।

    कैमरा फीचर्स

    सबसे पहले बात करें इसके रियर कैमरे कि तो फोटोग्राफी के लिए Redmi 9 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। वहीं, फ्रंट कैमरा की बात करें तो Xiaomi Redmi 9 में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट लेंस दिया गया है।

    मिलेगी पावरफुल बैटरी

    Redmi 9 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें