जल्द आने वाला है Xiaomi Redmi 8A, कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 20 Sep 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 8 And 8A Launch Date India 25 September Know Price Specifications Offers
redmi 8a - फोटो : redmi / Twiiter

    चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी 8 (Redmi 8) और 8ए (Redmi 8A) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी के दोनों स्मार्टफोन्स को 25 सितंबर को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इससे पहले शाओमी ने रेडमी 7 सीरीज को पेश किया था। वहीं, शाओमी ने रेडमी 8 सीरीज के लॉन्च की जानकारी खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। ट्विट के अनुसार, कंपनी इस सीरीज के फोन में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ पतला बेजल देगी। दूसरी तरफ रेडमी 8ए लॉन्च से पहले कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुआ है। सूत्रों की मानें तो दोनों फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। शाओमी ट्विटर और फेसबुक पर रेडमी 8 सीरीज को #DumdaarRedmi8A के हैशटैग के साथ प्रमोशन कर रही है।

    Redmi 8A की संभावित कीमत 

    redmi 8a
    redmi 8a - फोटो : Tenaa

    कंपनी रेडमी 7ए के अपग्रेड वर्जन रेडमी 8ए को पेश करेगी। रेडमी 8ए की कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन के तीन वैेरियंट 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी लॉन्च होंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये ससे कम होगी। गौरतलब है कि कंपनी ने रेडमी 7ए को भारत में 5,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था।

    विज्ञापन

    Redmi 8A की संभावित स्पेसिफिकेशन 

    redmi 8a
    redmi 8a - फोटो : Tenaa

    रेडमी 8ए स्मार्टफोन को 6.217 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, ग्राहकों को 2, 3 और 4 जीबी रैम मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी। साथ ही इस फोन को 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें