शाओमी रेडमी 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन आज भारत में होंगे लांच

भारतीय मोबाइल बाजार में पूरी तरह से अपनी धाक जमा चुकी शाओमी आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे रेडमी 6 सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन लांच करेगी। आज लांच होने वाले फोन में जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो और रेडमी 6ए शामिल हैं। तीन में से 2 फोन की बिक्री अमेजॉन से होगी औ एक की फ्लिपकार्ट से होगी। कंपनी इन फोन के लिए #DeshKeNayeSmartphones! हैशटैग इस्तेमाल कर रही है। इन तीनों स्मार्टफोन में से दो बिना नॉच डिस्प्ले और 1 रेडमी 6 प्रो नॉच डिस्प्ले के साथ लांच होगा।
रेडमी 6, रेडमी 6 प्रो और रेडमी 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन
चीन में रेडमी 6 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 चीनी युआन यानि करीब 8,400 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 चीनी युआन यानि करीब 10,500 रुपये है। वहीं रेडमी 6ए की शुरुआती कीमत 6,300 रुपये और रेडमी 6 प्रो की शुरुआती कीमत 10,400 रुपये होगी।
शाओमी रेडमी 6 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी 6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 256GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्स का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक है।
शाओमी रेडमी 6ए की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 2 जीबी रैम के ासाथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है।
शाओमी रेडमी 6 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.84 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। वहीं इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 जीबी/4जीबी रैम और 32/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक लेंस 12 और दूसरा 5 मेगापिक्सल है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है।