शाओमी Redmi 5A की सेल आज, बुकिंग का यह तरीका शायद ही होता है फेल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Mar 2018 12:36 PM IST
Xiaomi RedMi 5A sale today via flipkart and mi.com, Here how to book
Redmi 5a

    शाओमी का अबतक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 5ए आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की फ्लैश सेल गुरुवार 1 मार्च 2018 को दोपहर 12 बजे से एमआई डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ डुअल सिम स्लॉट और मेमोरी कार्ड स्लॉट यानी तीन स्लॉट मिल रहे हैं। पहले शाओमी के फोन में केवल दो ही स्लॉट आते थे यानी एक बार में आप सिर्फ 2 सिम कार्ड या फिर 1 सिम और एक मेमोरी कार्ड यूज कर सकते थे। इस फोन की बुकिंग में काफी परेशानी होती है लेकिन अगर आप ट्रिक से बुकिंग करते हैं तो आप फोन बुक करने में सफल हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इसका ट्रिक बताते हैं।

    शाओमी रेडमी 5ए बुक करने का ट्रिक

    Redmi 5a booking
    Redmi 5a booking

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह ट्रिक कंप्यूटर और लैपटॉप पर आजमाया हुआ है। 12 बजे से कुछ देर पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में क्रोम ब्राउजर में फ्लिपकार्ट खोलें और फिर उसमें इन्कॉग्नो मोड में जाएं। इस मोड को ऑन करने का तरीका ctrl+shift+n है। इसके बाद फ्लिपकार्ट ओपन करें और 12 बजे से पहले ही लॉगिन करके पेज रिफ्रेश करते रहें। ध्यान रखें कि कई बार बुकिंग शुरू होने से पहले ही फोन आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप पेज रिफ्रेश करते रहिए और बुकिंग बटन पर क्लिक करें। इस तरह आप फोन बुक कर पाएंगे। दरअसल इन्कॉग्नो मोड में फ्लाइट की टिकट भी बुक करते समय कम किराया दिखता है और बुकिंग आसानी से हो जाती है। फ्लैस सेल के लिए इन्कॉग्नो मोड से बढ़िया बुकिंग का कोई तरीका है।

    शाओमी रेडमी 5ए की स्पेसिफिकेशन

    Redmi 5A
    Redmi 5A

    इन शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये है।

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके लिए लगातार 13 बार 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। वहीं कैशबैक 100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें