शाओमी रेडमी 4ए खरीदने का आज है एक और मौका

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
xiaomi redmi 4a again go to sell today
रेडमी 4ए

    कम दम में दमदार शाओमी का दमदार स्मार्टफोन रेडमी 4ए आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की फ्लैश सेल आज ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन और शाओमी की वेबसाइट mi.com पर दोपहर 12 बजे से होगी। 6 हजार रुपये में दमदार फोन होने कारण इसकी काफी डिमांड है। कंपनी के दावे के मुताबिक पहली ही सेल में 4 मिनट में रेडमी 4ए के 25 लाख यूनिट्स बिके थे।

    रेडमी 4ए की स्पेसिफिकेशन

    शाओमी रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    रेडमी 4ए के साथ आइडिया का शानदार ऑफर

    रेडमी  4ए
    रेडमी 4ए

    वहीं रेडमी 4ए के साथ आइडिया की ओर से 1 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। आइडिया के 343 रुपये के रिचार्ज पर रोज 1 जीबी डाटा और 300 मिनट प्रतिदिन की लिमिट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग 28 दिनों तक मिलेगी। यह ऑफर 30 मार्च 2017 से 30 जून 2017 तक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें