शाओमी के सबसे सस्ते रेडमी 4ए के दोनों वेरियंट की सेल आज

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Sep 2017 11:31 AM IST
Xiaomi Redmi 4A 3GB and 4GB RAM variant goes to sale today via flipkart
Redmi 4a

    शाओमी के सबसे सस्ते फोन रेडमी 4ए की आज सेल है। आज की सेल में रेडमी 4ए के 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वााले दोनों वेरियंट खरीदे जा सकते हैं। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से होगी।

    ये भी पढ़ेंः जियो के 1GB डाटा खत्म होने के बाद भी ऐसे करें हाइस्पीड में डाउनलोडिंग

    शाओमी रेडमी 4ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi 4A
    Xiaomi Redmi 4A

    बता दें कि रेडमी 4ए को भारत में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। वहीं हाल ही में कंपनी ने इस फोन के ज्यादा स्टोरेज वाले वेरियंट यानी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है।

    ये भी पढ़ेंः कहां से आ रहे हैं आपके पास ई-मेल, ऐसे पता करें लोकेशन

    इस फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G,वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम वाले की कीमत 6,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें