6,999 रु. वाले इस फोन की आज है सेल, इसमें है 13MP का कैमरा और फिंगरप्रिंट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Oct 2017 11:02 AM IST
Xiaomi Redmi 4 sale today via amazon
शाओमी रेडमी 4ए

    अगर आप भी कम कीमत में किसी ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें आपको बढ़िया कैमरा, दमदार बैटरी के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिले तो आज आपके लिए शानदार मौका है। शाओमी के फिंगरप्रिंट सेंसर वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 4 की आज सेल है।

    इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट पर 1,500 रुपये की और 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट पर 500 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन को अमेजॉन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    शाओमी रेडमी 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन 

    Redmi 4a
    Redmi 4a

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

    रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें