रेडमी 4 की पहली सेल आज, खरीदने से पहले जाने लें ये जरूरी बातें

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi redmi 4 First sale today on amazon know everything about this smartphone
Redmi 4

    शाओमी का भारत में आया अब तक का सबसे सस्ता और दमदार स्मार्टफोन रेडमी 4 आज पहली बार सेल के लिए है। इस फोन की दीवानगी खूब देखने को मिल रही है। कई लोग इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे 7 रुपये की बजट में यह फोन शानदार भी है। तो आइए देखते हैं इस फोन की खासियत और फोन के साथ मिलने वाले ऑफर।

    शाओमी रेडमी 4 की बड़ी खासियत

    रेडमी 4
    रेडमी 4

    सबसे पहले रेडमी 4 की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें 6,999 रुपये की बजट में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके बाद यह फोन में 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है। फोन की कीमत क्रमशः /6,999 रुपये/8,999 रुपये/10,999 रुपये है। बता दें कि अमेजॉन पर आज दोपहर 12 बजे से होने वाली सेल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की सेल नहीं होगी। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे mi.com पर भी होगी।

    विज्ञापन

    रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन

    redmi 4 prime
    redmi 4 prime

    अब फोन के स्पेसिफिकेसन की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 5 इंच का एचडी डिस्प्ले 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ, एंड्रॉयड 7.0 नूगट, डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट, 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4100 एमएएच की बैटरी और 4जी LTE सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी 4 फोन के साथ मिलने वाले ऑफर

    Redmi 4
    Redmi 4

    फोन के साथ अगर आप कवर भी खरीदते हैं तो यह आपको 499 रुपये की जगह 349 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा शाओमी का हेडफोन 599 रुपये में, यस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये का फ्लैट कैशबैक, गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपये तक की छूट, वोडाफोन की ओर से 5 महीने तक 45 जीबी डाटा फ्री, और किंडल ऐप डाउनलोड करके साइन करने पर किंडल बुक्स खरीदने के लिए 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें