Xiaomi ला रहा है इनबिल्ट ईयरफोन वाला स्मार्टफोन, पेटेंट आया सामने

Xiaomi आमतौर पर इनोवेशन पर ध्यान नहीं देती है। शाओमी की कोशिश रहती है कि ग्राहक को कम कीमत पर स्मार्टफोन देने की रहती है लेकिन अब कंपनी इनोवेशन पर काम करने लगी है। इसका ताजा उदाहरण एक पेटेंट से मिलता है। शाओमी के एक स्मार्टफोन के पेटेंट सामने आया है जिसके मुताबिक स्मार्टफोन में ही इनबिल्ट ईयरफोन मिलेगा। यानी ईयरफोन को आपको अलग से लेकर कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इस्तेमाल करने के बाद आप उसे फोन में ही रख सकते हैं।
सामने आए पेटेंट के मुताबिक फोन के टॉप पर ईयरबड्स के लिए जो जगह होगी जिनमें से कमांड देने पर बड्स बाहर निकलेंगे। इसके अलावा इस फोन में ना नॉच है और ना ही पंचहोल डिस्प्ले है और ना ही पॉप अप सेल्फी कैमरा है। फोन की डिस्प्ले में ही कैमरा है।

पेटेंट देखने पर आपको फोन के ठीक ऊपर दो छेद मिलेंगे जिनमें ईयरबड्स को रखा जाएगा। यह काफी हद तक सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज के एस पेन की तरह है। हो सकता है कि फोन में ईयरबड्स के पास ही एक बटन मिले जिसे दबाने पर ईयरबड्स बाहर आ जाएं।
वैसे इस डिजाइन से एक नुकसान भी है और यह है कि ऐसे फोन पूरी तरह से वाटरप्रूफ नहीं हो सकते। ऐसे में इन्हें आईपी रेटिंग नहीं मिलेगी। इसके अलावा किसी ईयरबड्स की मोटाई ठीक-ठाक होती है। ऐसे में इनबिल्ट ईयरफोन वाला स्मार्टफोन मोटा होगा और यदि कंपनी फोन को स्लिम बनाने की कोशिश करेगी तो बड्स पतले हो जाएंगे जिन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा।