11 इंच डिस्प्ले और Dolby विजन के साथ लॉन्च हुए Xiaomi Pad 6 और Pad 6 Pro, इसमें है 512GB स्टोरेज और डुअल कैमरा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 19 Apr 2023 05:04 PM IST
सार

Xiaomi Pad 6 Pro को 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। दोनों टैब के साथ Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
Xiaomi Pad 6 and Xiaomi Pad 6 Pro launched With 144Hz Displays and Snapdragon SoC know Price and Specification
Xiaomi Pad 6, Xiaomi Pad 6 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपने नए टैबलेट Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन टैबलेट के साथ Mi Band 8 और Xiaomi 13 Ultra को भी पेश किया है। Xiaomi Pad 6 Pro को 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। दोनों टैब के साथ Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro में 5G का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Xiaomi Pad 6 Pro के 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (लगभग 28,500 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये), 12GB + 256GB वेरियंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 35,700 रुपये) और 12GB रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 39,000 रुपये) है।

    विज्ञापन

    Xiaomi Pad 6 तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। टैब के 6GB + 128GB वेरियंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 22,000 रुपये), 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 23,000 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 चीनी युआन लगभग 27,300 रुपये) रखी गई है। दोनों टैब को ब्लैक, गोल्ड और फार माउंटेन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी पैड 6 और शाओमी पैड 6 प्रो को एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 के साथ पेश किया गया है। दोनों टैब के साथ 11 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले मिलता है, इसके साथ 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और (1800 X 2880) पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले के साथ 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और सिक्योरिटी के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें