भारत में सस्ता हो गया यह डॉल्बी विजन डिस्प्ले वाला टैबलेट, आईपैड को देता है टक्कर
Xiaomi Pad 5 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। यह कटौती Xiaomi Pad 6 की लॉन्चिंग से ठीक पहले हुई है। Xiaomi Pad 6 की लॉन्चिंग 13 जून को होने जा रही है। आइए जानते हैं कि Xiaomi Pad 5 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन...

विस्तार
यदि आप भी किसी अच्छे टैबलेट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय बाजार में Xiaomi Pad 5 सस्ता हो गया है। Xiaomi Pad 5 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। यह कटौती Xiaomi Pad 6 की लॉन्चिंग से ठीक पहले हुई है। Xiaomi Pad 6 की लॉन्चिंग 13 जून को होने जा रही है। आइए जानते हैं कि Xiaomi Pad 5 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Xiaomi Pad 5 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 26,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसे अब 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 28,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 28,999 रुपये थी।
Xiaomi Pad 5 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है। इसमें 11 इंच की WQHD+ टू टोन डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600x2560 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ डॉल्बी विजन और HDR10 का भी सपोर्ट है। इस टैब में स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 6 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है।