Xiaomi: नया लैपटॉप और 4K टीवी इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 21 Aug 2022 10:10 AM IST
सार

शाओमी अपने दोनों डिवाइस Xiaomi NoteBook Pro 120G लैपटॉप और Xiaomi Smart TV X सीरीज को 30 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। इनकी घोषणा करते हुए शाओमी ने इन दोनों डिवाइस की फोटो भी जारी की है।

विज्ञापन
Xiaomi NoteBook Pro 120G and Smart TV X Series set to Launch in India details in hindi
Xiaomi NoteBook Pro 120G - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी ने अपने नए लैपटॉप Xiaomi NoteBook Pro 120G को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस लैपटॉप को 30 अगस्त को पेश किया जाएगा। NoteBook Pro 120G के साथ शाओमी Xiaomi Smart TV X सीरीज को भी लॉन्च करने वाला है। NoteBook Pro 120G को शाओमी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी रिवील कर दिया है। इस लैपटॉप को Fast. Fluid. Fantastic टैगलाइन के साथ पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने आने वाले दोनों नए डिवाइस की कोई जानकारी अब तक नहीं दी है।

    शाओमी अपने दोनों डिवाइस Xiaomi NoteBook Pro 120G लैपटॉप और Xiaomi Smart TV X सीरीज को 30 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। इनकी घोषणा करते हुए शाओमी ने इन दोनों डिवाइस की फोटो भी जारी की है। बता दें कि शाओमी ने पिछले साथ ही Mi Notebook Ultra और Mi Notebook Pro लैपटॉप को लॉन्च किया था, जो रेडमी के Redmi Book Pro 15 और Redmi Book Pro 14 — के रीब्रांडेड वर्जन थे। अब कहा जा रहा है कि शाओमी घरेलू मार्केट वाला RedmiBook Pro को ही NoteBook Pro 120G के नाम से भारत में पेश करेगा।

    विज्ञापन

    हालांकि शाओमी ने Xiaomi NoteBook Pro 120G की स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं कि है पर RedmiBook Pro को ही भारत में रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। जारी फोटो के अनुसार Xiaomi NoteBook Pro 120G को मैकबुक प्रो जैसी डिजाइन और मेटल बॉडी फिनिश में पेश किया जाएगा। इसमें इंटेल का 12th जेन वाला प्रोसेसर और डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें