Xiaomi Mix Fold 2: 1TB स्टोरेज और Leica कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, फ्लैगशिप प्रोसेसर भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Aug 2022 10:48 AM IST
सार

Xiaomi Mix Fold 2 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वेरियंट की कीमत 8,999 चीनी युआन यानी करीब 1,06,200 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 युआना यानी करीब 1,18,000 रुपये है।

Xiaomi Mix Fold 2 foldable phone launched price and Specifications
Xiaomi Mix Fold 2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Xiaomi ने सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 4 के मुकाबले अपने नए फ्लैगशिप और फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 2 को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mix Fold 2 की लॉन्चिंग फिलहाल चीन में हुई है। Xiaomi Mix Fold 2 के साथ स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी की रैम दी गई है। Xiaomi Mix Fold 2 में 6.56 इंच की E5 एमोलेड डिस्प्ले भी है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी के इस फोन की डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास विक्टस का भी सपोर्ट है।

    Xiaomi Mix Fold 2 की कीमत

    Xiaomi Mix Fold 2 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वेरियंट की कीमत 8,999 चीनी युआन यानी करीब 1,06,200 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 युआना यानी करीब 1,18,000 रुपये है। फोन को 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 11,999 युआन यानी करीब 1,41,600 रुपये है। भारतीय बाजार में Xiaomi Mix Fold 2 की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Xiaomi Mix Fold 2 की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mix Fold 2 में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI Fold 13 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5जी नेटवर्क का सपोर्ट है। फोन में 6.56 इंच की E5 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ल के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। इसमें दूसरी डिस्प्ले 8.02 इंच की LTPO 2.0 है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ DCI-P3 कलर गेमट भी है। इसकी ब्राइटनेस 1,300 निट्स है।T

    Xiaomi के इस फोल्डेबल फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 1 टीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। फोन में Leica की ब्रांडिंग के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है और इसका अपर्चर f/1.8 है। फोन में 8 मेगापिक्सल का दूसरा लेंस है जो कि टेलीफोटो लेंस है। तीसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे से 8K वीडियो को 24fps पर रिकॉर्ड किया जा सकेगा। फ्रंट में Xiaomi Mix Fold 2 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Xiaomi Mix Fold में शाओमी ने खुद का तैयार किया हुआ ‘Micro Waterdrop Hinge' दिया है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी के इस फोन में ब्लूटूथ v5.2, NFC, डुअल बैंड Wi-Fi, USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की चार्जिंग का सपोर्ट है। Xiaomi Mix Fold 2 का कुल वजन 262 ग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें