Xiaomi MIJIA Smart Pillow: नींद के साथ खर्राटों को भी ट्रैक करता है यह तकिया, मिलते हैं इतने सारे फीचर्स
Xiaomi MIJIA Smart Pillow हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने के लिए एआई एल्गोरिदम से लैस किया गया है। यह हार्ट रेट, बॉडी मूवमेंट और सांस के साथ-साथ खर्राटों को भी अच्छे से ट्रैक कर लेता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी (Xiaomi) ने घरेलू मार्केट के क्राउडफंडिंग कैंपेन में MIJIA स्मार्ट पिलो को पेश किया है। यह स्मार्ट तकिया पीजोइलेक्ट्रिक सेंसर (Piezoelectric sensor) सपोर्ट के साथ आता है, जो हार्ट रेट, बॉडी मूवमेंट और सांस के साथ-साथ खर्राटों को भी सटीक तरीके से ट्रैक कर सकता है। बता दें कि 7 सितंबर से चीन के शाओमी मॉल में क्राउडफंडिंग कैंपेन शुरू किया गया है।
शाओमी MIJIA स्मार्ट पिलो को क्राउडफंडिंग कैंपेन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है। इसकी कीमत 299 युआन यानी लगभग 3,400 रुपये है, लेकिन कैंपेन में इसे 259 युआन यानी लगभग 3,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश कर सकती है। शाओमी के इस स्मार्ट तकिया को दो साइज 10 सेमी और 12 सेमी में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi MIJIA Smart Pillow में क्या है खास

स्मार्ट पिलो हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें ट्रैकिंग के लिए एआई एल्गोरिदम से लैस किया गया है। यह हार्ट रेट, बॉडी मूवमेंट और सांस के साथ-साथ खर्राटों को भी अच्छे से ट्रैक कर लेता है। इतना ही नहीं स्मार्ट पिलो के जरिए डीप स्लीप के साथ-साथ स्लीप के स्टेटस को भी रिकॉर्ट किया जा सकता है।