Xiaomi Mi MIX 2 कल भारत में होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

शाओमी का एक और दमदार फोन Xiaomi MI MIX 2 भारत में कल यानी मंगलवार को लॉन्च हो रहा है। फोन की लॉन्चिंग दिल्ली में 11.30 बजे से होगी।
वहीं इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। इसकी जानकारी खुद फ्लिपकार्ट ने दी है। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की 18:9 ऑस्पेक्ट रेसियो वाली डिस्प्ले है। यानी यह कह सकते हैं यह एक शाओमी का बिना बेजल वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला है।
Xiaomi Mi MIX 2 की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.99 इंच की बेजललेस डिस्प्ले है जो कि आईफोन 7 से 7 फीसदी स्मॉलर है। फोन में सुपर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके अलावा फोन के रियर कैमरे का रिंग 18 कैरट गोल्ड का बना है। साथ ही इसमें हिडेन स्पीकर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर इस मैसेज का भूलकर भी ना करें रिप्लाई, सेंड हो सकती हैं पर्सनल फोटो
फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर वाला रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। फोन के दोनों एडिशन में 3400mAh की बैटरी होगी।
इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत CNY 3,299 यानी करीब 32,300 रुपये, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत CNY 3,599 यानी करीब 35,300 रुपये और 6GB रैम/256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत CNY 3,999 यानी 39,200 रुपये है। वहीं एमआई मिक्स 2 के स्पेशल एडिशन की कीमत CNY 4,699 यानी करीब 46,000 रुपये होगी। स्पेशल एडिशन में 8 जीबी रैम है।