शाओमी के सबसे महंगे फोन Mi MIX 2 की भारत में पहली सेल आज

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Oct 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi MIX 2 first sale in India today via flipkart and mi.com
Xiaomi Mi MIX 2

    शाओमी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX 2 की आज भारत में पहली सेल है। कंपनी ने इस सेल को प्रिव्यू नाम दिया है।

    फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से होगी। वहीं नवंबर के पहले सप्ताह से फोन ऑफलाइन भी मिलेगा। इस फोन को कंपनी ने पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया था।

    विज्ञापन

    इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की बिना बेजल वाली डिस्पले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन की बॉडी 7 सीरीज एल्यूमिनियम सेरामिक की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi Mi MIX 2 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Xiaomi Mi MIX 2
    Xiaomi Mi MIX 2

    इस फोन में 5.99 इंच की बेजललेस फुल एचडी LCD डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2.45GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर वाला रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11c, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और USB Type-C है। फोन में 3400mAh की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत 35,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें