5500mAh की बैटरी के साथ आएगा Xiaomi Mi Max 3, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा

शाओमी के एमआई मैक्स 3 को लेकर रिपोर्ट लीक हुई है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को 5500mAh की बैटरी, आइरिस स्कैनर और वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। XDA Developers की रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi Mi Max 3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा, हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है इसमें स्नैपड्रैगन 630 भी दिया जा सकता है।
इसके अलावा एमआई मैक्स2 में जहां 5300 एमएएच की बैटरी थी, वहीं मैक्स 3 में 5500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही फोन में 6.99 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। साथ ही शाओमी पिछले साल वायरलेस पावर कंसोर्शियम का मेंबर है जो कि वायरलेस चार्जिंग के लिए जाना जाता है।
ऐसे में यह भी उम्मीद है कि फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिले। वहीं फोन में आइरिस स्कैनर, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलेगा। इस फोन की कीमत 17,400 रुपये के करीब हो सकती है। हालांकि फोन के लॉन्चिंग के बाद ही पता ही चलेगा इसके साथ क्या-क्या मिल रहा है।