शानदार साउंड क्वालिटी और इनबिल्ट इक्वलाइजर के साथ Xiaomi का हेडफोन लॉन्च

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपना इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी (In-Ear Headphones Pro HD) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस हेडफोन की बिक्री सेल आज Mi.com पर 12 बजे से शुरू होगी। इस हेडफोन की कीमत भारतीय बाजार में 1,999 रुपये रखी गई है। शाओमी ने पिछले साल यह हेडफोन अमेरिका में लॉन्च किया था। इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें डुअल-डायनिमिक और बैलेंस आर्मेच्योर ड्राइवर्स दिया गया है जिससे बेहतर साउंड क्वालिटी मिलेगी।
इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी की खासियत
आमतौर पर अधिकतर हेडफोन के तार जल्दी टूट जाते हैं लेकिन इसमें लंबे समय तक चलने वाले तार का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इनबिल्ट नेचुरल साउंड इक्वलाइजर दिया गया है। साथ ही इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी में मिड-रेंज फ्रिक्वेंसी को पहले से बेहतर बनाया गया है। इसके साथ अलग-अलग साइज के 4 चार जोड़े ईयरबड दिए जाएंगे। इसमें वॉयस कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी है। इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी की सेंसिटिविटी रेटिंग 98 डेसीबल है।