आज चीन में लॉन्च होगा शाओमी का Mi 6X (Mi A2), ऐसे देखें लाइव इवेंट

Xiaomi Mi 6X आज यानी 25 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग चीन के वूहान यूनिवर्सिटी में होगा। बताया जा रहा है कि शाओमी एमआई 6एक्स, एमआई ए2 का ही चाइनीज वर्जन है। चीन में Mi 6X लॉन्च होने के बाद भारत में इसी फोन को Mi A2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
फोन की लॉन्चिंग का लाइव इवेंट कंपनी की ग्लोबल साइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि लॉन्चिंग से पहले यह फोन गूगल की वेबसाइटAndroid.comपर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है।
Android.com की लिस्टिंग के मुताबिक Xiaomi Mi 6X में 6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल होगा। एमआई 6एक्स 4 जीबी रैम और 32GB/64GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1.0 पर चलेगा औJ इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
वहीं MySmartPrice की रिपोर्ट की मानें तो Mi 6X/Mi A2 के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 1,799 (करीब 18,900 रुपये) और 6GB RAM/64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 1,999 यानी करीब 21,000 रुपये होगी।
इससे पहले लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। वहीं फोन में 2910mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा एमआई 2 में 2.2GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा। फोन में 20 और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।