Xiaomi Mi 6X (Mi A2) हुआ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स और कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 25 Apr 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi 6X Mi A2 launched With Dual Rear Cameras, AI Integration, Know price and features
Xiaomi Mi 6X (Mi A2)

    शाओमी का Mi 6X स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। शाओमी एमआई 6एक्स ही भारत में Mi A2 के नाम से भारत में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेहगा। इस फोन में शाओमी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Xiao AI प्री इंस्टॉल्ड मिलेगा।

    शाओमी Mi 6X (Mi A2) की कीमत

    Mi 6X को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 1,599 यानी करीब 16,900 रुपये, 6GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,799 यानी करीब 19,000 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 1,999 यानी करीब 21,000 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    शाओमी Mi 6X (Mi A2) की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi 6X (Mi A2)
    Xiaomi Mi 6X (Mi A2)

    Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली फुल एचडी डिस्प्लै है जैसा कि Redmi Note 5 Pro में है। इसके अलावा इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 512 GPU है और मेमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में बेहतर फोटोग्राफी के लिए कैमरे में AI का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी IMX376 सेंसर और दूसरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जिसमें सोनी का IMX376 सेंसर है। फोटो के बैकग्राउंड को ब्लर करने लिए कैमरे में बोकेह इफेक्ट है। इसके अलावा कैमरा चाइनीज भाषा को अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मनी और कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जा सकेगा। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    Xiaomi Mi 6X (Mi A2) हुआ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स और कीमत

    एमआई 6एक्स में 3010mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi a/b/g/n/ac, Wi-Fi डायरेक्ट, मिररकास्ट, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें