Xiaomi Sale: शाओमी का धमाकेदार ऑफर, स्मार्टफोन पर मिल रहा 15 हजार तक का डिस्काउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 05 Aug 2022 02:11 PM IST
सार

शाओमी ने Xiaomi Independence Day और Rakhi सेल की घोषणा कर दी है। 6 से 11 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में शाओमी और रेडमी के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

Xiaomi Independence Day and Rakhi Sale live on amazon Best deals on smartphones
Xiaomi Independence Day sale - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    शाओमी ने Xiaomi Independence Day और Rakhi सेल की घोषणा कर दी है। शाओमी ने इस सेल को आज यानी 5 अगस्त से अमेजन पर लाइव कर दिया है। यह सेल 6 से 11 अगस्त तक चलने वाली है। इस सेल में शाओमी और रेडमी के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। आइये जानते हैं इस सेल में आपको किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलने वाला है।

    सेल में आप Xiaomi 12 Pro को 50 हजार रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं, इस फोन को 67,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन पर सेल में 13 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट और SBI क्रेडिट कार्ड पर 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.73 इंच की WQHD+ E5 एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1,500 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिलती है। इस फोन में लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) बैकप्लेन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसका इस्तेमाल एपल के प्रीमियम आईफोन में होता है। Xiaomi 12 Pro में स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। साथ ही फोन में तीन फ्लैगशिप कैमरे, 50 मेगापिक्सल (OIS सपोर्ट के साथ), 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    भारत में जल्द ही 5जी सेवा शुरू होने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए शाओमी की इस सेल में 5G फोन को खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। Xiaomi Independence Day और Rakhi सेल में शाओमी का हाल ही में लॉन्च Redmi K50i 5G को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन को Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।