15 सितंबर को होगा Xiaomi का ग्लोबल इवेंट, 120W हाइपरचार्ज के Xiaomi 11T हो सकता है लॉन्च
उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 11T के दो मॉडल को पेश किया जाएगा जिनमें Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro के नाम सामने आ रहे हैं। कंपनी ने इवेंट को लेकर एक टीजर वीडियो भी रिलीज किया है।

विस्तार
शाओमी का ग्लोबल इवेंट 15 सितंबर को होने जा रहा है। शाओमी के इस इवेंट में Xiaomi 11T को लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 11T के दो मॉडल को पेश किया जाएगा जिनमें Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro के नाम सामने आ रहे हैं। कंपनी ने इवेंट को लेकर एक टीजर वीडियो भी रिलीज किया है। एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 11T Pro को 120W की हाइपरचार्ज टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
शाओमी ने भी आधिकारिक तौर पर हाइपर फास्ट चार्जिंग के साथ डिवाइस को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। GizmoChina की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 11T Pro को 120W के हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा Xiaomi 11T Pro को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi 11T Pro में 5000mAh की बैटरी भी मिल सकती है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Mi 11T का वनिला वेरियंट मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ आएगा और इसके साथ भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में Mi ब्रांडिंग को हटाने का फैसला लिया है और अब Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro को नई ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा।