खुशखबर: Xiaomi ने चुपके से बढ़ा दी इन स्मार्टफोन की वारंटी, पोको के फोन भी हैं लिस्ट में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 31 May 2023 05:22 PM IST
सार

Xiaomi Extended Warranty Policy : Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, Mi 11 Ultra और Poco X3 Pro की वारंटी भारत में बढ़ा दी गई है। जिन ग्राहकों ने इस फोन को खरीदा है, उन्हें अब दो साल की वारंटी मिलेगी। कैमरा और मदरबोर्ड में आ रही दिक्कतों को लेकर कंपनी ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Xiaomi Extended Warranty for Mobile Redmi Note 10 Pro, Note 10 Pro Max, MI 11 Ultra And POCO X3 Pro
Redmi Note 10 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    शाओमी ने भारत में एक साथ अपने कई स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी ने Redmi, Xiaomi और Poco के फोन की वारंटी बढ़ा दी गई है, हालांकि शाओमी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, Mi 11 Ultra और Poco X3 Pro की वारंटी भारत में बढ़ा दी गई है। जिन ग्राहकों ने इस फोन को खरीदा है, उन्हें अब दो साल की वारंटी मिलेगी। कैमरा और मदरबोर्ड में आ रही दिक्कतों को लेकर कंपनी ने यह फैसला लिया है।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने दावा किया था कि अपडेट के बाद पोको और रेडमी के फोन के कैमरे ने काम करना बंद कर दिया है। अब दो साल तक फोन को वारंटी मिलेगी और इस अवधि में यदि कोई दिक्कत आती है तो मुफ्त में रिपेयर किया जाएगा। Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को शाओमी ने मार्च 2021 में लॉन्च किया था और उसके बाद Poco X3 Pro की लॉन्चिंग हुई थी। Mi 11 Ultra को भी 2021 में ही लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें