Xiaomi ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, 14 और 16 इंच साइज में मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Jul 2022 11:36 AM IST
सार

Book Pro 2022 में Windows 11 दिया गया है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है।

विज्ञापन
Xiaomi Book Pro 2022 Launched With E4 OLED Display Dolby Vision Price Specifications
Xiaomi Book Pro 2022 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी ने चीन में चार जुलाई को आयोजित मेगा इवेंट में अपने नए लैपटॉप Xiaomi Book Pro 2022 को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Book Pro 2022 को 14 इंच और 16 इंच दो साइज में पेश किया गया है। Xiaomi Book Pro 2022 के साथ E4 OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। शाओमी के इस लैपटॉप में इंटेल का प्रोसेसर दिया गया है।

    Xiaomi Book Pro 2022 की कीमत

    Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच मॉडल की कीमत 6,799 चीनी युआन यानी करीब 80,000 रुपये है। इस कीमत में इंटेल का i5 वर्जन वाला प्रोसेसर मिलेगा। i7 वर्जन की कीमत 8,499 युआन यानी करीब 1,00,000 रुपये है। Xiaomi Book Pro के 16 इंच की शुरुआती कीमत 7,399 युआन यानी करीब 87,000 रुपये है।

    विज्ञापन

    Xiaomi Book Pro 2022 के 14 इंच वाले मॉडल में E4 OLED डिस्प्ले है जिसके साथ कलर करेक्शन के लिए 3D LUT का सपोर्ट है। Book Pro 2022 में Windows 11 दिया गया है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें 12वीं जेनरेशन का इंटेल Core P सीरीज का प्रोसेसर, 16 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज है। इसके साथ 100W टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। लैपटॉप का वजन 1.5 किलोग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi Book Pro 16 इंच की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Book Pro 16 इंच वाले मॉडल के फीचर्स भी 14 इंच वाले ही हैं, हालांकि इसकी डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है। इसमें भी Windows 11 के साथ 12वीं जेनरेशन का इंटेल कोर पी सीरीज का प्रोसेसर है और डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 है। इसमें चार्जिंग के लिए 100W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इस लैपटॉप का वजन 1.8 किलोग्राम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें