Xiaomi 17T सीरीज: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में वापसी करेगा शाओमी, ग्लोबल लॉन्च डेट और सभी फीचर्स हुए लीक

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Fri, 15 May 2026 01:47 PM IST
सार

Xiaomi 17T Series:

शाओमी की नई शाओमी 17T सीरीज को लेकर बड़ी लीक्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 28 मई को शाओमी 17T, 17T Pro और नए शाओमी 17 Max मॉडल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। शाओमी 17 Max में 8,000mAh की विशाल बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 200MP कैमरा मिलने की चर्चा है। वहीं 17T और 17T Pro में Leica-ब्रांडेड कैमरा सेटअप, एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक के नए चिपसेट दिए जा सकते हैं। लीक्स के अनुसार शाओमी भारत में भी अपनी T-सीरीज की वापसी कर सकती है। यहां इसका मुकाबला वनप्लस और सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होगा।

Xiaomi 17T Series Leak: Global Launch on May 28; Full Specs, Price & India Comeback Details Out!
Xiaomi 17T Series - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी की नई शाओमी 17T Series को लेकर बड़ी लीक्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 28 मई को शाओमी 17T, 17T Pro और नए शाओमी 17 Max मॉडल को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। शाओमी 17 Max में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 200MP कैमरा मिलने की चर्चा है।

    वहीं 17T और 17T Pro में Leica-ब्रांडेड कैमरा सेटअप, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek के नए चिपसेट दिए जा सकते हैं। लीक्स के अनुसार शाओमी भारत में भी अपनी T-सीरीज की वापसी कर सकती है। यहां इसका मुकाबला OnePlus और Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन्स से होगा।

    शाओमी 28 मई को अपनी नई 17T सीरीज ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। लीक्स के मुताबिक, इस सीरीज में 17T, 17T Pro और 8,000mAh की जंबो बैटरी वाला पावरफुल '17 Max' मॉडल शामिल होगा। शानदार प्रोसेसर और Leica कैमरे से लैस इन स्मार्टफोन्स के जरिए शाओमी भारत के प्रीमियम मार्केट में दमदार वापसी करने की तैयारी में है। जानिए इस नई सीरीज के फीचर्स और भारत में इसकी संभावित कीमत के बारे में सबकुछ।

    शाओमी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। लीक्स की मानें तो कंपनी अपनी नई शाओमी 17T सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 28 मई को लॉन्च करने जा रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार न सिर्फ 17T और 17T Pro, बल्कि एक पावरफुल शाओमी 17 Max मॉडल की भी चर्चा है, जो भारत में धूम मचा सकता है।

    क्या भारत में होगी T-सीरीज की वापसी?

    शाओमी ने भारत में आखिरी बार 11T Pro लॉन्च किया था। इसके बाद 12T, 13T और 14T सीरीज को भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया। अब खबरें हैं कि कंपनी शाओमी 17 Max के जरिए भारत के प्रीमियम सेगमेंट (₹50 हजार से ऊपर) में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जहां फिलहाल OnePlus और Samsung का दबदबा है।

    शाओमी 17T और 17T Pro: क्या होगा खास?

    लीक्स के अनुसार, इन दोनों फोन्स में स्लिम बेजल्स और फ्लैट डिस्प्ले वाला नया डिजाइन मिलेगा।

    शाओमी 17T के संभावित फीचर्स

    अगर फीचर्स की बात करें तो शाओमी 17T में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,500mAh की एक बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। ये 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके बैक पैनल पर Leica ब्रांडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP + 50MP + 12MP के सेंसर्स शामिल होंगे।

    शाओमी 17T Pro के संभावित फीचर्स

    वहीं, इसके प्रो वेरिएंट की बात करें तो शाओमी 17T Pro में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बड़ा 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। रफ्तार के मामले में इस फोन में और ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है, जो हैवी गेमिंग को बेहद आसान बना देगा। इसके अलावा, फोन में एक बड़ी बैटरी के साथ ही 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह फोन मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा।

    शाओमी 17 Max के संभावित फीचर्स:

    इस सीरीज का सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाला मॉडल 'शाओमी 17 Max' है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें एक दमदार और लंबी बैटरी लाइफ चाहिए। इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो आजकल के किसी भी फ्लैगशिप फोन में मिलना लगभग नामुमकिन है।

    इसके अलावा, फोन में वीडियो और गेमिंग का मजा दोगुना करने के लिए 6.9-इंच का एक बड़ा LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। रफ्तार के लिए इसमें लेटेस्ट और सुपर-फास्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जबकि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। ये इसे एक कम्पलीट ऑल-राउंडर फ्लैगशिप बनाता है।

    कितनी होगी कीमत?

    अगर कीमत की बात करें तो लीक्स के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में यह सीरीज काफी प्रीमियम रेंज में आ सकती है। जहां शाओमी 17T की शुरुआती कीमत करीब ₹84 हजार हो सकती है, वहीं इसका प्रो वेरिएंट करीब ₹1.12 लाख तक जा सकता है।

    हालांकि, भारतीय फैन्स के लिए एक अच्छी खबर भी है। टिपस्टर्स का दावा है कि भारत में इसकी कीमत थोड़ी कम रखी जा सकती है, जहां शाओमी 17T के 12GB + 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹74,999 के आसपास हो सकती है।

    हमारा नजरिया देखें तो अगर शाओमी 8,000mAh की 'बाहुबली' बैटरी और दमदार Leica कैमरों से लैस इन फोन्स को भारत में इस एग्रेसिव प्राइस पॉइंट पर लॉन्च करता है तो यह बाजार में पहले से मौजूद OnePlus 15 और Vivo X300 जैसे प्रीमियम फोन्स को कड़ी टक्कर देगा। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है जो बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से पूरी तरह मुक्ति चाहते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें