Xiaomi 13 Series: लॉन्च से पहले शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत आई सामने, इन फीचर्स से होगा लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 19 Feb 2023 09:42 AM IST
सार

Xiaomi 13 Series की कीमत, कलर और डिजाइन की जानकारी अब ऑनलाइन लीक हो गई है। बता दें कि Xiaomi 13 सीरीज को दिसंबर 2022 में घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Xiaomi 13 Pro Xiaomi 13 Lite Xiaomi 13 Price leak ahead of launch specifications features
Xiaomi 13 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 13 Series को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। 26 फरवरी को भारत के साथ ग्लोबली इस फोन को लॉन्च किया जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी Xiaomi 13 Lite, Xiaomi 13 and Xiaomi 13 Pro को लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। Xiaomi 13 लाइनअप की कीमत, कलर और डिजाइन की जानकारी अब ऑनलाइन लीक हो गई है। बता दें कि Xiaomi 13 सीरीज को दिसंबर 2022 में घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया था। दावा है कि फोन को Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।

    टिप्सटर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने Xiaomi 13 Lite, Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के ग्लोबल वेरियंट की कीमत और तीनों मॉडल के हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर लीक किए हैं। टिपस्टर के अनुसार, शाओमी 13 के बेस वेरियंट की कीमत 999 यूरो (लगभग 88,700 रुपये) और Xiaomi 13 Pro की कीमत 1299 यूरो (लगभग 1,15,300 रुपये) होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन

    टिपस्टर के अनुसार, शाओमी 13 लाइट, जिसे Xiaomi Civi 2 का रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, की कीमत 499 यूरो (लगभग 44,000 रुपये) हो सकती है। भारत में भी इस सीरीज को इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन को भारत में अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सीरीज के तरह तीन फोन शाओमी 13 लाइट 13, शाओमी 13 और शाओमी 13 प्रो को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसी दिन शाओमी 13 प्रो को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार शाओमी 13 प्रो को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जा सकता है। वहीं बेस वेरियंट ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन और शाओमी 13 लाइट ब्लैक, पिंक और ब्लू कलर में लॉन्च होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें