Xiaomi 13 Pro: शानदार कैमरा सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च होगा शाओमी का नया फ्लैगशिप फोन, जानकारी आई सामने

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 08 Jan 2023 11:12 AM IST
सार

Xiaomi ने पिछले साल Xiaomi 12S सीरीज के कैमरे को ट्यून करने के लिए Leica के साथ हाथ मिलाया था। Xiaomi 13 सीरीज के लिए पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाया गया है, जिसमें वनीला Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं।

विज्ञापन
Xiaomi 13 Pro may launch in India in Q1 2023 details Revealed ahead of Launch Timeline Expected Product Roadma
Xiaomi 13 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी अपने नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकता है। लीक्स के अनुसार, 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी के रोडमैप के साथ Xiaomi 13 प्रो इंडिया लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी सामने आई है। बता दें कि Xiaomi 13 सीरीज को दिसंबर 2022 में घरेलू मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह अब Xiaomi 13 प्रो को ग्लोबली पेश करने वाली है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को मार्च 2023 से पहले भारत में पेश किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में शाओमी ने भारत में Redmi Note 12 series को लॉन्च किया है।

    अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में Leica के साथ पार्टनरशिप की है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल Xiaomi 12S सीरीज के कैमरे को ट्यून करने के लिए Leica के साथ हाथ मिलाया था। Xiaomi 13 सीरीज के लिए पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाया गया, जिसमें वनीला Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। यानी शाओमी की नई सीरीज के साथ शानदार कैमरा सपोर्ट दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि कंपनी ने भारत में Xiaomi 12 Pro के सक्सेसर के रूप में नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro को लॉन्च करने के लिए कहा है। टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, कंपनी इस फोन को मार्च तक भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, ये भी कहा जा रहा है कि शाओमी के पास MWC 2023 के लिए कुछ बड़ी योजनाएं भी हैं। इस इवेंट में कंपनी कुछ इनोवेटिव कैमरा टेक्नोलॉजी भी रिवील कर सकती है, जिस पर वह Leica के साथ काम कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें