Xiaomi 12X भी जल्द होगा भारत में लॉन्च, इसी सप्ताह हुआ है चीन में पेश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,100 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Xiaomi 12x Tipped to launch soon in India know full specifications
Xiaomi 12X - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी का नया स्मार्टफोन Xiaomi 12X इसी सप्ताह चीन में लॉन्च हुआ है और अब यह भारतीय बाजार में भी आने को तैयार है। 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 12X, Xiaomi 12 सीरीज का ही एक मेंबर है जिसे चीन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन की भारत में कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन चीन में Xiaomi 12X की शुरुआती कीमत 3,199 युआन यानी करीब 37,500 रुपये है।

    Xiaomi 12X की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,100 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। फोन में इसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है।

    विज्ञापन

    Xiaomi 12X का कैमरा

    इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.88 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। रियर कैमरे के साथ साइबर फोकस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi 12X की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, इंफ्रारेड (IR) और USB टाईप-सी पोर्ट है। स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और हार्मन कार्डन का सपोर्ट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें