Xiaomi 12T Series: CrystalRes एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120W की है चार्जिंग, मिलेगा 200MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Oct 2022 10:08 AM IST
सार

Xiaomi 12T में Dimensity 8100-Ultra प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है।

Xiaomi 12T and Xiaomi 12T Pro launched With 5000mAH Battery 120W HyperCharge
Xiaomi 12T Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी ने Xiaomi 12T Series को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 12T सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Xiaomi 12T Pro और Xiaomi 12T शामिल हैं। Xiaomi 12T सीरीज के फोन के साथ प्रो ग्रेड का कैमरा दिया गया है और दोनों फोन में 6.67 इंच की CrystalRes एमोलेड डिस्प्ले है। Xiaomi 12T के फोन में 120W HyperCharge टेक्नोलॉजी दी गई है। Xiaomi 12T में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

    Xiaomi 12T, Xiaomi 12T Pro की कीमत

    Xiaomi 12T और Xiaomi 12T Pro को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 13 अक्तूबर से शुरू होगी। दोनों फोन को ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकेगा। Xiaomi 12T Pro की शुरुआती कीमत 749 यूरो यानी करीब 60,500 रुपये है, वहीं Xiaomi 12T की शुरुआती कीमत 599 यूरो यानी करीब 48,800 रुपये है।

    Xiaomi 12T की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi 12T में Dimensity 8100-Ultra प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। Xiaomi 12T में 5000mAH की बैटरी है। फोन में 6.67 इंच की CrystalRes एमोलेड डिस्प्ले है।

    Xiaomi 12T Pro की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi 12T Pro में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें भी 6.67 इंच की CrystalRes एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। दोनों फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13 है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें