Xiaomi 12S Series: तीन स्मार्टफोन एक साथ हुए लॉन्च, कैमरे में है 23 कैरेट सोने की रिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Jul 2022 03:06 PM IST
सार

Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro, Xiaomi 12S के साथ Leica कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी ने Xiaomi 12 Pro का मीडियाटेक Dimensity एडिशन भी पेश किया है। इस इवेंट में Mi Smart Band 7 Pro को भी लॉन्च किया गया है।

Xiaomi 12S Ultra 12S Pro and 12S launched With Snapdragon 8 plus Gen 1 SoC price and specifications
Xiaomi 12S Series - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी ने घरेलू मार्केट में Xiaomi 12S सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro, Xiaomi 12S स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। तीनों फोन की लॉन्चिंग चीन में चार जुलाई को आयोजित एक इवेंट में हुई है। Xiaomi 12S सीरीज के तीनों फोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जिसे इसी साल मई में लॉन्च किया गया है। Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro, Xiaomi 12S के साथ Leica कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी ने Xiaomi 12 Pro का मीडियाटेक Dimensity एडिशन भी पेश किया है। इस इवेंट में Mi Smart Band 7 Pro को भी लॉन्च किया गया है।

    Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro, Xiaomi 12S की कीमत

    Xiaomi 12S Ultra
    Xiaomi 12S Ultra - फोटो : amarujala

    Xiaomi 12S Ultra की शुरुआती कीमत 5,999 चीनी युआन यानी करीब 70,700 रुपये है। वहीं Xiaomi 12S Pro की शुरुआती कीमत 4,699 युआन यानी करीब 55,400 रुपये और Xiaomi 12S की शुरुआती कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 47,100 रुपये है। Xiaomi 12 Pro Dimensity एडिशन की शुरुआती कीमत 3,999 युआन यानी करीब 47,100 रुपये है। इन फोन की भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Xiaomi 12S Ultra की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi 12S Ultra
    Xiaomi 12S Ultra - फोटो : amarujala

    Xiaomi 12S Ultra में MIUI 13 है। इसमें 6.73 इंच की 2K एमोलेड माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। डिस्प्ले के साथ Dolby विजन और HDR10+ का सपोर्ट है। इसमें बेस्ट डिस्प्ले एक्सपेरियंस के लिए LTPO टेक्नोलॉजी दी गई है। Xiaomi 12S Ultra में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Xiaomi 12S Ultra में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस भी 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। Xiaomi 12S Ultra के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    Xiaomi 12S Ultra में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, IR ब्लास्टर, GPS/A-GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके साथ हार्ट रेट मॉनिटर की भी सुविधा है। Xiaomi 12S Ultra में 4860mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की वायर चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को वाटर रेसिस्टें के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें