Xiaomi 12 सीरीज: तीन स्मार्टफोन हुए लॉन्च,  वायरलेस चार्जिंग के साथ मिला स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Mar 2022 10:00 AM IST
सार

Xiaomi 12 की शुरुआती कीमत 749 डॉलर यानी करीब 57,200 रुपये है। वहीं Xiaomi 12 Pro की शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 76,300 रुपये और Xiaomi 12X की शुरुआती कीमत 649 डॉलर यानी करीब 49,600 रुपये है।

Xiaomi 12 Xiaomi 12 Pro and Xiaomi 12X launched globally With Triple Rear Cameras Price Specifications
Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12X - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में शाओमी 12 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X शामिल हैं। इन तीनों स्मार्टफोन को शाओमी ने पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Xiaomi 12X को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। शाओमी 12 सीरीज के तीनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

    Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12X की कीमत

    Snapdragon 8 Gen 1
    Snapdragon 8 Gen 1 - फोटो : Xiaomi

    Xiaomi 12 की शुरुआती कीमत 749 डॉलर यानी करीब 57,200 रुपये है। वहीं Xiaomi 12 Pro की शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 76,300 रुपये और Xiaomi 12X की शुरुआती कीमत 649 डॉलर यानी करीब 49,600 रुपये है। तीनों फोन को ब्लू, ग्रे और पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Xiaomi 12 की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi 12
    Xiaomi 12 - फोटो : Xiaomi

    Xiaomi 12 में एंड्रॉयड आधारित MIUI 13 है। इसके अलावा इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,100 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.88 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। रियर कैमरे के साथ साइबर फोकस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, इंफ्रारेड (IR) और USB टाईप-सी पोर्ट है। स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और हार्मन कार्डन का सपोर्ट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें