Xiaomi 12 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Aug 2021 12:47 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का तीन लेंस मिलेंगे। फोन के साथ 10x पेरिस्कोप लेंस भी मिल सकता है। Xiaomi 12 को 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Xiaomi 12 to Feature Three 50 Megapixel Rear Cameras says leak report
Mi 11 Ultra for ref. - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 12 को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। Xiaomi 12 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा और इसे कंपनी की नई ब्रांडिंग यानी शाओमी के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले के फोन एमआई सीरीज के तहत लॉन्च हुए हैं। Xiaomi 12 के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 12 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक पेरिस्कोप लेंस भी मिलेगा जिसके साथ 5x जूम भी मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस फोन में 50 मेगापिक्सल का तीन लेंस मिलेंगे। फोन के साथ 10x पेरिस्कोप लेंस भी मिल सकता है। Xiaomi 12 को 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कि Mi 11 Ultra में 48 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस था लेकिन Xiaomi 12 कंपनी का पहला फोन होगा जिसे 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस के साथ पेश किया जाएगा, हालांकि लीक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Xiaomi 12 फिलहाल डिजाइन प्रक्रिया से गुजर रहा है। ऐसे में लॉन्चिंग तारीख को लेकर अंदाजा लगाना मुश्किल है। इससे पहले भी Xiaomi 12 को LPDDR5X रैम मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Xiaomi अपनी Mi ब्रांडिंग को बंद करने जा रही है। अब शाओमी के प्रोडक्ट‘Xiaomi' के नाम से ही बेचे जाएंगे, हालांकि कंपनी ने अपने इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया है। नई ब्रांडिंग की शुरुआत कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mix 4 से हो सकती है। नए फोन को Xiaomi Mix 4 कहा जाएगा। बता दें कि Mi ब्रांडिंग की शुरुआत 10 साल पहले हुई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें