Xiaomi 12 Series Launch Soon: इसी महीने लॉन्च होगी Xiaomi 12 सीरीज, ये तीन फोन आएंगे बाजार में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

शाओमी ने हाल ही में कहा था कि Xiaomi 12 को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा जिसे क्वॉलकॉम ने इसी सप्ताह में लॉन्च किया है। Xiaomi 12 सीरीज के साथ आउट ऑफ बॉक्स MIUI 13 मिलेगा।

Xiaomi 12 and 12 Pro Phone Launch This Month, Know Specification, Price, Features in Hindi
Xiaomi 12 सीरीज का मोबाइल इसी महीने लॉन्च - फोटो : social media

    विस्तार

    Xiaomi 12 सीरीज की लॉन्चिंग रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 12 सीरीज इसी महीने लॉन्च होगी, हालांकि शाओमी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक Xiaomi 12 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन दिसंबर के अंत तक बाजार में आएंगे और वे फोन Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro होंगे।

    शाओमी ने हाल ही में कहा था कि Xiaomi 12 को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा जिसे क्वॉलकॉम ने इसी सप्ताह में लॉन्च किया है। Xiaomi 12 सीरीज के साथ आउट ऑफ बॉक्स MIUI 13 मिलेगा। स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 पहले वाले वर्जन के मुकाबले काफी फास्ट है। फिलहाल यह एंड्रॉयड के लिए सबसे पावरफुल प्रोसेसर है।

    Xiaomi 12 सीरीज के तीनों फोन का कोड नेम L3A, L3 और L2 रखा गया है। कहा जा रहा है कि फोन की लॉन्चिंग 28 दिसंबर को होगी। शाओमी के हाल ही की घोषणा के मुताबिक उम्मीद की जा सकती है कि Xiaomi 12 सीरीज के तीनों फोन Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश किया जाएगा।

    पिछले महीने Xiaomi 12 के कैमरा की स्पेसिफिकेशन लीक हुई थी जिसके मुताबिक फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी होगा। तीसरा लेंस एक टेलीफोटो लेंस होगा। तीनों फोन को फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में अंडर स्क्रीन कैमरा मिलेगा।

    MIUI 13 को लेकर भी खबर है कि इसे Xiaomi 12 सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 12X के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 मिल सकता है, वहीं Xiaomi 12 को एंड्रॉयड 12 आधारित वर्जन के साथ पेश किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें