Xiaomi 12 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, इसमें है 120W की फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Apr 2022 04:54 PM IST
सार

Xiaomi 12 Pro के भारतीय फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 12 Pro के भारतीय वर्जन को भी चाइनीज वर्जन वाले फीचर्स के साथ ही पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Xiaomi 12 Pro India Launch Confirmed Tipped to Debut in April know specifications
Xiaomi 12 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी के नए फोन Xiaomi 12 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख अभी भी एक राज ही है। उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 12 Pro को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 12 सीरीज के तहत Xiaomi 12 Pro को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज क तहत अन्य दो फोन Xiaomi 12 और Xiaomi 12X लॉन्च हुए थे। Xiaomi 12 Pro के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

    Xiaomi ने ट्विटर के जरिए Xiaomi 12 Pro के भारत में लॉन्चिंग की जानकारी दी है। शाओमी ने फोन का टीजर The Showstopper टैगलाइन के साथ जारी किया है। कुछ अन्य लीक रिपोर्ट में भी दावा किया जा रहा है कि फोन को अप्रैल में भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 12 Pro के भारतीय फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi 12 Pro के भारतीय वर्जन को भी चाइनीज वर्जन वाले फीचर्स के साथ ही पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Xiaomi 12 Pro में MIUI 13 मिलेगा। इसमें 6.73 इंच की WQHD+ E5 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। इस पर भी प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। इसमें लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) बैकप्लेन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसका इस्तेमाल एपल अपने प्रीमियम आईफोन में करता है। Xiaomi 12 Pro में भी स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi 12 Pro में भी तीन कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX707 सेंसर है। इसके साथ OIS का सपोर्ट है। दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट और तीसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। सेल्फी के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, इंफ्रारेड (IR) और USB टाईप-सी पोर्ट है। स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस और हार्मन कार्डन का सपोर्ट है। इसमें 4600mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ भी 50W की वायरलेस और 10W की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें