Xiaomi 11T Pro Review: क्या अपनी कीमत में बेस्ट है 120W चार्जिंग वाला फोन?

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Feb 2022 09:36 AM IST
सार

Xiaomi 11T Pro 5G को भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले और 120W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
xiaomi 11t pro review price in india 120w charing smartphone
xiaomi 11t pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    जनवरी 2022 में शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Xiaomi 11i HyperCharge 5G, Xiaomi 11i 5G और Xiaomi 11T Pro 5G शामिल हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में Xiaomi 11i सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए हैं। इनमें से Xiaomi 11T Pro 5G को भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले और 120W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है।

    Xiaomi 11T Pro Review: क्या अपनी कीमत में बेस्ट है 120W चार्जिंग वाला फोन?

    Xiaomi 11T Pro 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपये है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। Xiaomi 11T Pro 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Realme GT, OnePlus 9RT, iQoo 7 Legend और Vivo V23 Pro जैसे स्मार्टफोन से है। Xiaomi 11T Pro 5G के साथ एयरटेल के नेटवर्क पर मुंबई में 5जी की टेस्टिंग भी हुई है। Xiaomi 11i 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह फोन?

    विज्ञापन

    Xiaomi 11T Pro Review: डिजाइन

    Xiaomi 11T Pro
    Xiaomi 11T Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Xiaomi 11T Pro को तीन कलर्स सेलेस्टियल मैजिक, मैटियोराइट ग्रे और मूनलाइट व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। रिव्यू के लिए हमारे पास सेलेस्टियल मैजिक था। डिजाइन के मामले में यह फोन काफी हद तक Mi 11X Pro जैसा है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Xiaomi 11T Pro Review: क्या अपनी कीमत में बेस्ट है 120W चार्जिंग वाला फोन?

    बैक पैनल पर मैटे ग्लास है जो कि जबरदस्त शाइनिंग के साथ आता है। सेलेस्टियल मैजिक वेरियंट कलर्स को रिफ्लेक्ट करता है। बैक पैनल पर स्मूथ तो है लेकिन आपको बॉक्स में मिलने वाले कवर के साथ ही फोन को इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ग्लास पैनल होने के कारण गिरने पर टूटने का डर है।

    Xiaomi 11T Pro Review: क्या अपनी कीमत में बेस्ट है 120W चार्जिंग वाला फोन?

    फोन का वजन 204 ग्राम है, ऐसे में इसे एक हल्का फोन तो नहीं ही कहा जाएगा। फोन के साथ हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको USB-C to 3.5mm डोंगल के जरिए वायर वाला ईयरफोन इस्तेमाल करना होगा।

    Xiaomi 11T Pro Review: डिस्प्ले

    Xiaomi 11T Pro
    Xiaomi 11T Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसके साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,000 निट्स है।

    Xiaomi 11T Pro Review: क्या अपनी कीमत में बेस्ट है 120W चार्जिंग वाला फोन?

    डिस्प्ले की डिजाइन फ्लैट है और फ्रंट कैमरा सेंटर में दिया गया है। ब्राइटनेस को आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। डिस्प्ले के साथ ऑटो ब्राइटनेस मिलती है। आउटडोर के अलावा फिल्म देखने और गेमिंग में डिस्प्ले के साथ मजा आएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें