हो गया कंफर्म, शाओमी के सबसे फास्ट चार्जिंग वाले फोन में मिलेगा यह प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Dec 2021 10:55 AM IST
सार

Xiaomi ने खुद फोन के प्रोसेसर को लेकर टीजर जारी किया है। दावा है कि Xiaomi 11i HyperCharge भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर मिलेगा। इस प्रोसेसर को 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

Xiaomi 11i HyperCharge Confirmed to be launched with MediaTek Dimensity 920 SoC
Xiaomi 11i HyperCharge - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Xiaomi 11i HyperCharge भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। Xiaomi 11i HyperChargeकी लॉन्चिंग भारत में 6 जनवरी को दोपहर 12 बजे होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले शाओमी के इस फोन की काफी चर्चा है। दावा किया जा रहा है कि Xiaomi 11i HyperCharge भारत का सबसे फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन होगा। अब इस फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिली है।

    Xiaomi ने खुद फोन के प्रोसेसर को लेकर टीजर जारी किया है। दावा है कि Xiaomi 11i HyperCharge भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर मिलेगा। इस प्रोसेसर को 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

    शाओमी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Xiaomi 11i HyperCharge के साथ 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स होगी। इसके साथ Xiaomi 11i को भी पेश किया जाएगा।

    शाओमी इंडिया ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि Xiaomi 11i Hypercharge को 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा शाओमी के इस फोन के साथ 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। नया फोन Redmi Note 11 Pro+ का री-ब्रांडेड वर्जन होगा जिसे इसी साल चीन में लॉन्च किया गया है।

    Xiaomi 11i सीरीज के इन दोनों फोन के साथ 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी। फोन की डिजाइन पंचहोल कट आउट वाली होगी। कहा यह भी जा रहा है कि Xiaomi 11i Hypercharge के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। दावा है कि यह फोन महज 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें