Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G की पहली सेल आज, मिलेगी 120W की चार्जिंग
Xiaomi 11i HyperCharge 5G को भारतीय बाजार में 120 वॉट की चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है।

विस्तार
शाओमी के नए स्मार्टफोन Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G को आज पहली बार खरीदने का मौका है। इन दोनों फोन को पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च किया गया था। Xiaomi 11i HyperCharge 5G को भारतीय बाजार में 120 वॉट की चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया है। यह भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन है। दावा है कि महज 15 मिनट में इसकी बैटरी फुल हो जाएगी। Xiaomi 11i को 67W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। Xiaomi 11i सीरीज के इन दोनों फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
Xiaomi 11i HyperCharge 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। Xiaomi 11i 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है। Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G को आज दोपहर 12 बजे Flipkart, Mi.com, Mi Home स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
Xiaomi 11i HyperCharge 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।