Xiaomi 11 Lite NE 5G Sale: इस फोन पर मिल रही है 5,500 रुपये की छूट, जानें पूरा ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jan 2022 02:41 PM IST
सार

Xiaomi 11 Lite NE 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी को 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज 28,999 रुपये की कीमत पर पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
xiaomi 11 lite ne 5g sale start check features specification offer price tech news in hindi
Xiaomi 11 Lite 5G NE - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी इंडिया ने Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन मिडरेंज प्राइस सेगमेंट में अपनी जगह बनाएंगे। इस सेगमेंट में Xiaomi के भी कई सारे फोन पहले से मौजदू हैं। इन दोनों फोन की लॉन्चिंग के साथ ही Xiaomi 11 Lite NE 5G पर भारी छूट का एलान हो गया है। बता दें कि Xiaomi 11 Lite NE 5G को इसी साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।

    फिलहाल Xiaomi 11 Lite NE 5G को 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीम शाओमी फ्लैगशिप डे सेल की है जो कि 10 जनवरी तक चलने वाली है। इस सेल के खत्म होने के बाद फोन पर छूट मिलेगी या नहीं, इसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। बता दें कि Xiaomi 11 Lite NE 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी को 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज 28,999 रुपये की कीमत पर पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में इस फोन पर 5,500 रुपये की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन

    Xiaomi 11 Lite 5G NE में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है। इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस फ्लैट पॉलिमर OLED ट्रू कलर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसके साथ HDR 10+ के अलावा डॉल्बी विजन ऑडियो का सपोर्ट है। इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें