Apple ने गूगल होम और अमेजॉन इको की टक्कर में पेश किया HomePod स्पीकर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Jun 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
WWDC 2017: Apple unveils HomePod Speaker against Amazon Echo and Google Home
apple HomePod

    वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2017 में सोमवार को एप्पल ने दुनिया के सामने कई सारे नए प्रोडक्ट पेश किए। कॉन्फ्रेंस के दौरान एप्पल गूगल होम और अमेजॉन इको की टक्कर में सिरी के साथ होमपॉड (HomePod) स्पीकर लॉन्च किया। इस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होने वाला एप्पल का यह एकलौता नया प्रोडक्ट है। बता दें कि साल 2015 में स्मार्टवाच लॉन्च करने के बाद एप्पल ने होमपॉड स्पीकर को लॉन्च किया है यानी 2015 के बाद लॉन्च होने वाला एप्पल का यह पहला प्रोडक्ट है।

    कैसा है एप्पल होमपॉड स्पीकर और क्या है खासियत?

    apple homepod
    apple homepod

    गूगल होम और अमेजॉन इको की टक्कर में लॉन्च हुए एप्पल होमपॉड की हाइट 7 इंच है। इसमें एप्पल का डिजिटल असिस्टेंट सिरी इनबिल्ट होगा। यह इस स्पीकर में वॉयस कमांड फीचर दिया गया है यानी आप बोलकर होमपॉड को ऑपरेट कर सकते हैं और गाना सुन सकते हैं। गाना के अलावा इस स्पीकर की मदद से आप सिरी से चैट कर सकते हैं और घर की लाइट को भी ऑन/ऑफ कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    होमपॉड स्पीकर की कीमत $349 यानी करीब 22,466 रुपये होगी। यह स्पीकर साल 2017 के अंत तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि अमेजॉन इको की कीमत $180 यानी करीब 11,586 रुपये, जबकि गूगल होम की कीमत $130 यानी करीब 8,366 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें