WWDC 2017: एप्पल ने लॉन्च किया 15 इंच का मैकबुक प्रो

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Jun 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
WWDC 2017: Apple unveils 10.5-Inch iPad Pro and 15 inch macbook pro
Macbook Pro

    वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस में एप्पल ने कई सारे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। साथ ही कई सॉफ्टवेयर को भी अपडेट किया गया है। हर साल होने वाले इस कॉन्फ्रेंस में एप्पल ने मैकबुक के 3 अपग्रेडेड वर्जन पेश किए हैं। पहला मॉडल 13 इंच का (बिना टचबार), दूसरा भी 13 इंच का (टचबार के साथ) और तीसरा मैकबुक प्रो 15 इंच टचबार के साथ है। 13 इंच वाले अपग्रेडेड मैकबुक प्रो की कीमत $1,299 यानी करीब 83701 रुपये है। वहीं 15 इंच वाले मैकबुक प्रो की कीमत 1,54,579 रुपये है।

    इनकी बिक्री अमेरिका में शुरू हो गई है। मैकबुक प्रो को apple.com से ऑर्डर किया जा सकता है, जबकि स्टोर पर इसकी सेल बुधवार से शुरू होगी। नए मैकबुक में 1.3GHz का कोर i7 प्रोसेसर है जिसे 3.6GHz तक बूस्ट किया जा सकता है। यह नया मॉडल 13.1mm पतला है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि कंप्यूटर की दुनिया का यह अब तक का सबसे पतला और हल्का नोटबुक है। मैकबुक की बैटरी के बार में दावा किया जा रहा है कि वह 10 घंटे तक चलेगी।

    विज्ञापन

    10.5 इंच का आईपैड प्रो भी हुआ लॉन्च

    iPAD PRO
    iPAD PRO

    इस कॉन्फ्रेंस में एप्प्ल ने 10.5 इंच का आईपैड प्रो लॉन्च किया जो कि आईपैड का अपग्रेड वर्जन है। आईपैड प्रो में ए10 फ्यूजन चिपसेट है जिसमें 6 कोर सीपीयू सीपीयू का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 12 कोर वाला जीपीयू दिया गया है। इसमें आईफोन 7 जैसा ही 12 मेगापिक्सल का रियर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 64GB वाले वेरियंट की कीमत $649 है। मैकबुक की तरह ही आईपैड प्रो की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें