ये है दुनिया का सबसे महंगा फीचर फोन, जानें खासियत

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 24 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Worlds most expensive feature phone Vertu Signature Cobra launched at Rs 2.3 crore
Vertu Signature Cobra

    महंगे स्मार्टफोन के बारे में तो आप जानते ही हैं और स्मार्टफोन महंगा हो तो एक बार बात समझ में भी आती है, लेकिन जब एक बटन वाले स्मार्टफोन की कीमत किसी बीएमडबल्यू कार के बराबर हो तो वाक़ई हैरानी वाली बात है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे फीचर फोन के बारे में बताएंगे जिसे लक्जरी फोन निर्माता कंपनी वर्तु Vertu ने बनाया है। इस फोन की कीमत 2.3 करोड़ रुपये है।

    2.3 करोड़ रुपये वाले इस स्मार्टफोन में क्या है खास?

    Vertu Signature Cobra
    Vertu Signature Cobra

    इस फोन के खासियत की बात करें तो इसका डिजाइन है। फोन के बॉर्डर पर कोबरा सांप की डिजाइन है। इस कोबरा सांप की बात करें तो इसे 439 रूबी (माणिक्य) के टुकड़ों से बनाया गया है और इस कोबरा की आंखें पन्ना की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के 388 पार्ट्स यूके में असेंबल हुए हैं, जबकि इस फोन को लॉन्च करने वाली कंपनी वर्तु ने फोन के सिर्फ 8 पार्ट्स बनाए हैं।

    विज्ञापन

    इस फोन की बिक्री चाइनीज वेबसाइटJD.comपर हो रही है। फोन का प्री-ऑर्डर $145 यानी 9,404 रुपये देकर की जा सकती है। वहीं फुल पेमेंट होने पर इस फोन की डिलीवरी हेलीकॉप्टर से की जाएगी। इस खास फोन का नाम वर्तु सिग्नेचर कोबरा (Vertu Signature Cobra) है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें