लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे छोटा फिंगरप्रिंट सेंसर वाला 4जी फोन, जानें कीमत व खासियत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 11 Jun 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
World’s Smallest 4G Smartphone with Fingerprint Scanner called Unihertz Atom
Unihertz Atom

    हाल ही फ्लिपकार्ट के सर्वे में खुलासा हुआ था कि लोग अब बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन ज्यादा खरीद रहे हैं लेकिन इसी बीच इस रिपोर्ट से बेपरवाह अमेरिका की एक कंपनी ने दुनिया का सबसे छोटा 4जी स्मार्टफोन पेश किया है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस कंपनी का नाम यूनिहर्ट्ज (Unihertz) है और स्मार्टफोन का नाम यूनिहर्ट्ज एटम (Unihertz Atom) है। खास बात यह है कि इस फोन के जरिए पानी के अंदर भी फोटोग्राफी हो सकती है, क्योंकि यह फोन वाटर, डस्ट और शॉकप्रूफ है। इसके लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है।

    यूनिहर्ट्ज एटम की कीमत और खासियत

    Unihertz Atom
    Unihertz Atom

    दुनिया के सबसे छोटो 4जी स्मार्टफोन यूनिहर्ट्ज एटम की खासियतों की बात करें तो इसमें 2.45 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 432×240 पिक्सल है। इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा यूनिहर्ट्ज एटम में 2000mAh की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    विज्ञापन

    यह फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर काम करता है और इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G, USB टाइप-सी, NFC, FM रेडियो, 3.5mm का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS और ओटीजी का सपोर्ट है। अब इस फोन की कीमत की बात करें तो ग्लोबल मार्केट की कीमत $219 यानि 14,766 रुपये है और अक्टूबर से इसकी बिक्री होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले पिछले साल Zanco Tiny t1 नाम से एक फोन लॉन्च हुआ था जिसे दुनिया के सबसे छोटे फोन होने का गौरव प्राप्त था। इसकी साइज एक क्रेडिट कार्ड के बराबर है। इस अनोखे फोन को 18 साल पुरानी कंपनी Clubit New ने तैयार किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें