World Music Day 2023: अमेजन पर सबसे बड़ी सेल शुरू, हेडफोन-पार्टी स्पीकर पर 70% की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Jun 2023 03:06 PM IST
सार

विश्व संगीत दिवस के खास मौके पर अमेजन इंडिया ने World Music Fest का आयोजन किया है जिसकी शुरुआत आज से यानी एक सप्ताह पहले से ही हो गई है। अमेजन की म्यूजिक फेस्ट 21 जून तक चलने वाली है।

World Music Day 2023 get exciting deals during World Music Fest on Amazon
World Music Day SALE - फोटो : amazon

    विस्तार

    21 जून को विश्व संगीत दिवस (World Music Day) के रूप में सेलीब्रेट किया जाता है। विश्व संगीत दिवस को "फेटे डी ला म्यूजिक" के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ है "संगीत उत्सव"। विश्व में शांति बरकरार रखने के लिए फ्रांस में पहली बार 21 जून 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया था। विश्व संगीत दिवस के खास मौके पर अमेजन इंडिया ने World Music Fest का आयोजन किया है जिसकी शुरुआत आज से यानी एक सप्ताह पहले से ही हो गई है। अमेजन की म्यूजिक फेस्ट 21 जून तक चलने वाली है। इस सेल में हेडफोन, पार्टी स्पीकर और साउंडबार जैसे ऑडियो प्रोडक्ट पर 70% की छूट मिल रही है। इस सेल में Samsung, boAt, Sony, TOZO, Skullcandy, Noise जैसे ब्रांड्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है।

    Samsung Galaxy Buds 2 Pro -

    सैमसंग के इस बड्स में शानदार ऑडियो क्वालिटी मिलती है। इसकी बैटरी लाइफ 5 घंटे की है। अमेजन की म्यूजिक सेल में इसे 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 3,000 रुपये तक का बैंक ऑफर मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 13,990 रुपये हो जाएगी।Sony WH-1000XM5 -इस हेडफोन में V1 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी लाइफ 40 घंटे तक की है। इसमें क्रिस्टल क्लियर ऑडियो मिलता है। इसकी कीमत 26,990 रुपये है लेकिन सेल में इसे 24,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।Skullcandy Dime- Dime के साथ 3.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें ऑटो कनेक्ट फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। इस बड्स को सेल में 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।boAt Airdopes Atom 81- बोट के इस वायरलेस ईयरबड्स के साथ 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन भी मिलता है। अमेजन के मुताबिक यह बोट का बेस्ट सेलिंग ईयरबड्स है। इसे मात्र 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।Noise Buds VS401-न्वाइज के इस बड्स के साथ 50 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें चार माइक्रोफोन हैं। इसके अलावा इसमें एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है। इस बड्स को 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें