स्मार्टफोन से अकड़ रही है महिलाओं की गर्दन, शोध में हुआ खुलासा

स्मार्टफोन आजकल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है। हम बेडरूम में हों या ऑफिस में स्मार्टफोन करीब 24 घंटे साथ ही रहता है, लेकिन यही स्मार्टफोन हमारी जिंदगी को भी बर्बाद कर रहा है। इस शोध में 10 महिलाओं और 12 पुरुषों को शामिल किया गया था। शोध के बाद एक्सरे किया गया जिसमें गर्दन में अकड़ होने की पुष्टि हुई।
कई मेडिकल रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन के कारण हम की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल के कारण महिलाओं की गर्दन अकड़ रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाएं स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के दौरान अपने चेहरे को छाती तक झुका देती हैं। इस कारण उनकी गर्दन में अधिक दर्द होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाएं स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के दौरान अपने चेहरे को छाती तक झुका देती हैं। इस कारण उनकी गर्दन में अधिक दर्द होता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन या टैबलेट इस्तेमाल करते हुए पुरुष अपनी गर्दन को वहां से झुकाते हैं जहां सिर, रीढ़ की हड्डी से मिलता है जबकि महिलाएं नीचे देखने के लिए अपनी गर्दन को छाती तक झुका लेती हैं। ऐसे में उनका सिर बाहर की ओर निकल जाता है। इस शोध की वरिष्ठ ऑथर डॉक्टर क्लेयर टेर्हुन ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि वे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम-से-कम करें।