OPPO F3 पर मिल रही 8,000 रुपये की छूट, इसमें है डुअल फ्रंट कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 08 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Women's Day: Buy Oppo F3 with Rs 8,000 discount from flipkart
oppo f3

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर तमाम ई-कॉमर्स कंपनियां मोबाइल और गैजेट्स पर छूट दे रही हैं। इसी कड़ी में फ्लिपकार्ट ने भी सेल्फी के शौकीनों के लिए शानदार फोन ओप्पो एफ3 पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। इस फोन को 8,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन के सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें डुअल फ्रंट कैमरा है जिनमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

    ओप्पो एफ3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    oppo f3
    oppo f3

    इस फोन का सेल्फी कैमरा वाइड ऐंगल कैमरा है, जिसका इस्तेमाल ग्रुप सेल्फी लेने के लिए किया जाएगा। ओप्पो ने नए फोन में वहीं कैमरा दिया है, जो स्मार्टफोन एफ3 प्लस में मौजूद है। ओप्पो एफ 3 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर के तहत 11,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

    विज्ञापन

    फोन में 3200 एमएएच की बैटरी, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, हाइब्रिड सिम स्लॉट जिसमें दो 4जी सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। लॉन्चिंग के समय फोन की कीमत 19,990 रुपये थी, वहीं अब इसे 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें