899 रुपये में 50 घंटे बैटरी वाला ईयरबड्स, पानी का भी नहीं होगा असर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Aug 2023 05:32 PM IST
सार

Wings Flobuds 200 में 13mm का ड्राइवर मिलता है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट ENC मिलता है। Wings Flobuds 200 को 899 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Wings Flobuds 200 earbuds launched in India with hoping 50 hours of battery life
Wings Flobuds 200 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Wings ने अपने नए ईयरबड्स Wings Flobuds 200 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Wings Flobuds 200 एक सेमी ट्रांसपैरेंट ईयरबड्स है। Wings Flobuds 200 के साथ गेमिंग के लिए लो लैटेंसी मोड है।

    Wings Flobuds 200 में 13mm का ड्राइवर मिलता है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट ENC मिलता है। Wings Flobuds 200 को 899 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट, अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Wings Flobuds 200 को लेकर कंपनी ने क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का दावा किया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Wings Flobuds 200 को IPX5 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Wings Flobuds 200 के साथ 50 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है, हालांकि यह बैटरी लाइफ चार्जिंक केस के साथ है। गेमिंग के दौरान इस ईयरबड्स के साथ 40ms की लो लैटेंसी मोड का दावा किया गया है। कंपनी ने क्रिकेटर शुभमन गिल को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें