White-Westinghouse ने भारत में एक साथ लॉन्च किए कई वॉशिंग मशीन, शुरुआती कीमत 9,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

सुपर प्लास्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने लाइसेंस ब्रांड White-Westinghouse के पांच सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च किए हैं जिनमें 9.5Kg, 10Kg, 11Kg, 11Kg और 12Kg शामिल हैं।

विज्ञापन
White Westinghouse announces the launch of new range of Semi Automatic washing machines in India
Washing Machines - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सुपर प्लास्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने लाइसेंस ब्रांड White-Westinghouse के पांच सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च किए हैं जिनमें 9.5Kg, 10Kg, 11Kg, 11Kg और 12Kg शामिल हैं। White-Westinghouse के इन सभी वॉशिंग मशीन की बिक्री अमेजन से 19 जून से शुरू होगी।

    इन वॉशिंग मशीन को हैमर वॉश टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इसके ड्रायर को लेकर पहले वाले मॉडल के मुकाबले 10 गुणा अधिक बेहतर परफॉरमेंस का दावा है। अपनी इन वॉशिंग मशीन को से कंपनी को 100-150 करोड़ रुपये के टर्नओवर की उम्मीद है।

    विज्ञापन

    White-Westinghouse ने वॉशिंग मशीन मार्केट में 2021 में एंट्री की थी। नई वॉशिंग मशीन को डबल वॉटरफॉल टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है। नई वॉशिंग मशीन की बॉडी शॉकप्रूफ हैं और बॉडी प्लास्टिक की है। मशीन के साथ दो साल की वारंटी और 5 साल के लिए मोटर की वारंटी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    White-Westinghouse के अन्य मॉडल की कीमत की बात करें तो 10 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 10,499 रुपये, 11 किलोग्राम वाली की कीमत 11,499 रुपये और 12 किलोग्राम की कीमत 12,499 रुपये है। कंपनी के पास पुराने मॉडल भी हैं जिनकी शुरुआती कीमत 5,499 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें