सुविधा: सैमसंग फोन के लिए व्हाट्सएप ने रिलीज किया स्पेशल फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Sep 2021 10:14 AM IST
सार

यदि आपके पास सैमसंग का स्मार्टफोन है और उसमें WhatsApp का वर्जन 3.7.22.1 या इससे ऊपर का वर्जन है तो Samsung SmartSwitch एप की मदद से यूजर्स अपने व्हाट्सएप डाटा को आईओएस में या आईओएस से एंड्रॉयड में ट्रांसफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp Rolls Out New Feature Only for Samsung Phones for data transfer
whatsapp - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कुछ साल पहले जियो फोन के लिए काईओएस को खासतौर पर जियो फोन के लिए डिजाइन किया गया था तो तहलका मच गया था कि एक फोन के लिए स्पेशल ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया गया है और अब व्हाट्सएप ने सैमसंग के स्मार्टफोन के लिए खासतौर पर एक स्पेशल फीचर पेश किया है। व्हाट्सएप का यह नया फीचर व्हाट्सएप अकाउंट को एंड्रॉयड से आईओएस में शिफ्ट करने में मदद करेगा। इसमें डाटा का कोई नुकसान नहीं होगा। पूरा डाटा आईफोन में ट्रांसफर हो जाएगा।

    यदि आपके पास सैमसंग का स्मार्टफोन है और उसमें WhatsApp का वर्जन 3.7.22.1 या इससे ऊपर का वर्जन है तो Samsung SmartSwitch एप की मदद से यूजर्स अपने व्हाट्सएप डाटा को आईओएस में या आईओएस से एंड्रॉयड में ट्रांसफर कर सकेंगे। यहां यह भी बात ध्यान देने वाली है कि डाटा तभी ट्रांसफर होगा जब iPhone में WhatsApp का वर्जन 2.21.160.17 या इससे अधिक होगा।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप डाटा ट्रांसफर करने का तरीका

    अपने सैमसंग फोन को ऑन करें और डाटा ट्रांसफर का नोटिफिकेशन आने पर एक केबल से आईफोन से कनेक्ट करें।Samsung Smart Switch एप को ऑन करें और निर्देशों का पालन करें।अब सामने आए QR कोड को स्कैन करें।अब आईफोन में दिख रहे ‘Start’ बटन पर क्लिक करें।अब नई डिवाइस में पुराने नंबर से व्हाट्सएप लॉगिन करें।अब Import के विकल्प पर क्लिक करें।थोड़ी देर में आपका पूरा डाटा आईफोन से सैमसंग के स्मार्टफोन और सैमसंग के स्मार्टफोन से आईफोन में ट्रांसफर हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप का यह नया अपडेट फिलहाल सैमसंग के फोन के लिए ही जारी किया जा रहा है। सैमसंग ने इस फीचर की पहली झलक हाल ही में गैलेक्सी फोल्ड फोन की लॉन्चिंग इवेंट में दिखाई थी, हालांकि जल्द ही इसे अन्य कंपनियों के एंड्रॉयड फोन के लिए जारी किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें